{"_id":"6a25d8f9500806e8350517f5","slug":"roadways-buses-will-run-from-chandausi-to-sahaswan-islamnagar-sambhal-news-c-204-1-chn1003-129905-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सहसवान-इस्लामनगर के लिए चंदौसी से चलेंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सहसवान-इस्लामनगर के लिए चंदौसी से चलेंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। सहसवान और इस्लामनगर जाने वाले यात्रियों को जल्द राहत मिलने वाली है। लंबे समय से सीधे रोडवेज बस सेवा के अभाव में परेशान लोगों के लिए परिवहन विभाग ने नई पहल की है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत चंदौसी से सहसवान और इस्लामनगर रूट पर दो रोडवेज बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
चंदौसी से इस्लामनगर की दूरी करीब 17 किलोमीटर और सहसवान की लगभग 50 किलोमीटर है, लेकिन इन दोनों रूटों पर सीधे रोडवेज बस सेवा नहीं है। इसके कारण यात्रियों को निजी और डग्गामार वाहनों के सहारे सफर करना पड़ता है। बदायूं रोड स्थित पथरा तिराहे से कुछ निजी बसें इस्लामनगर तक जाती हैं, लेकिन उनका संचालन नियमित नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है। सहसवान जाने वाले यात्रियों को भी इस्लामनगर पहुंचने के बाद दूसरा वाहन बदलना पड़ता है। इन रूटों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग, छात्र-छात्राएं और अन्य यात्री आवागमन करते हैं।
यात्रियों की इसी समस्या को देखते हुए परिवहन विभाग मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत दो नई रोडवेज बसें शुरू करने की तैयारी में है। प्रस्तावित योजना के अनुसार एक बस चंदौसी से बिसौली होते हुए इस्लामनगर तक संचालित होगी, जबकि दूसरी बस चंदौसी से इस्लामनगर होते हुए सहसवान तक जाएगी। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
चंदौसी रोडवेज बस स्टेशन प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि सहसवान और इस्लामनगर रूट पर बस संचालन की तैयारी चल रही है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में दोनों रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।