फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Roadways bus driver rams into car, one killed, six injured

रोडवेज बस चालक ने कार में मारी टक्कर, एक की मौत, छह घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus driver rams into car, one killed, six injured
मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर जुनावई सीएचसी के पास बुलंदशहर डिपो की रोडवेज बस के चालक ने कार में टक्कर मारी दी। हादसे में कार डिवाइडर पार करते हुए दूसरी साइड में सड़क पर पलट गई। हादसे में कार मालिक की मौत हो गई और उसमें सवार छह यात्री भी घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक और बस चालक दोनों भाग गए। बस को बदायूं के थाना जरीफनगर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव सिरासौल निवासी भूरे (25) ने एक माह पहले कार खरीदी थी। वह उसे किराए पर चलवाते थे। बृहस्पतिवार को कार चालक गुन्नौर से बदायूं मार्ग से सहसवान को सवारी लेकर जा रहा था। भूरे भी उसमें सवार थे। तभी जुनावई थाना क्षेत्र में सीएचसी के नजदीक ईंट भट्ठा के सामने कार को पीछे से आ रही रोडवेज बस ने तेज गति से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी तरफ जाकर सड़क पर पलट गई। कार मालिक भूरे व उसमें छह यात्री घायल हो गए और चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल भूरे, सहसवान निवासी फहीम (28), उसकी मां नसीम बानो (50) को सीएचसी जुनावई ले गए। कार में सवार अन्य चोटिल चार लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से चले गए। वहीं कार चालक भी फरार हो गया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने कार मालिक भूरे को मृत घोषित कर दिया। घायल फहीम व उसकी मां नसीम बानों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक रोडवेज बस को लेकर बदायूं जनपद की ओर फरार हो गया। जुनावई पुलिस की सूचना पर थाना जरीफनगर पुलिस ने बस को रोक लिया। इस पर आरोपी चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। जरीफनगर पुलिस ने बुलंदशहर डिपो की रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। जुनावई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूरे के भाई ने बताया कि भूरे के तीन बच्चे हैं। दो बीघा भूमि मात्र है। परिवार के पालन-पोषण के लिए एक माह पहले ही कार खरीदी थी और वह चालक से किराये पर कार चलवाता था। हादसे में मौत के बाद परिवार के पालन-पोषण पर संकट आ गया है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed