{"_id":"6887dbc8c021f9938e0bfbd7","slug":"roadways-bus-collides-with-e-rickshaw-one-dead-seven-injured-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-125238-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रोडवेज बस ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रोडवेज बस ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत, सात घायल
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र में गांव उधरनपुर के पास रविवार को देर शाम 7.30 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ डिपो की रोडवेज बस ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में विजनेश (30) निवासी गांव कमालपुर थाना कैला देवी की मौत हो गई जबकि गांव कमालपुर के ही सात लोग घायल हुए। यह सभी गवां में बाजार करके ई-रिक्शा से वापस गांव कमालपुर लौट रहे थे। घायलों का संभल और मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
गांव कमालपुर के चंद्रपाल ने बताया कि वह विजनेश का रिश्ते के चाचा हैं। रविवार को देर शाम विजनेश, ब्रजवासी, जसपाल, महेंद्र, बादशाह, धनीराम, किशनपाल, बुलाकी गवां में बाजार करने के बाद ई-रिक्शा से वापस गांव कमालपुर लौट रहे थे। गवां के पास गांव उधरनपुर के पास पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर उत्तराखंड की रोडवेज बस ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। रोडवेज बस दिल्ली से अल्मोड़ा जा रही थी। ई-रिक्शा को धनीराम चला रहा था। हादसे में ई रिक्शा सवार सभी लोग घायल हो गए।
सूचना मिलने पर गांव कमालपुर के प्रधान भीष्म प्रताप और परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने मौके पर आकर लोगों द्वारा पकड़ी गई रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। घायलों को संभल के निजी अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर ने विजनेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल महेंद्र को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बादशाह का संभल के दूसरे अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विजनेश की मौत से पत्नी श्रीवती और अन्य महिलाएं बिलखती रहीं। चार बेटियों और बेटे का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी निशान्त कुमार राठी ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। रोडवेज बस पुलिस के कब्जे में है और चालक एवं परिचालक को हिरासत में लिया गया है।
000000
सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला ट्रक चालक का शव
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र में गवां-अनूपशहर मार्ग पर गांव भोपतपुर के पास ट्रक चालक सोनू कुमार (29) निवासी गांव करकौड़ा उर्फ करकौरा थाना बीबी नगर जनपद बुलंदशहर का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। गांव भोपतपुर के चौकीदार सतवीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
गांव करकौड़ा उर्फ करकौरा निवासी मोनू चौधरी ने बताया कि उसका भाई सोनू कुमार रविवार को रात लुधियाना से ट्रक में परचून का सामान लेकर परिचालक अमित और रविंद्र के साथ बरेली के लिए चला। गवां-अनूपशहर मार्ग पर पहुंचे तो ट्रक और कंटेनर की टक्कर हो गई। उसके बाद कंटेनर के चालक और परिचालक भाग गए। सोमवार को सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक से कुछ ही दूरी पर ट्रक चालक सोनू कुमार का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। थाना प्रभारी निशान्त कुमार राठी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद