{"_id":"60fdb6e48ebc3e17865bc681","slug":"roadways-bus-and-pickup-car-collide-eight-injured-including-innocent-chandausi-news-mbd3969913135","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस व पिकअप गाड़ी की भिड़ंत, मासूम सहित आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस व पिकअप गाड़ी की भिड़ंत, मासूम सहित आठ घायल
विज्ञापन
चंदौसी में बाइपास मार्ग पर हादसे में क्षतिग्रस्त पिकअप
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी (संभल)। थाना बनियाठेर क्षेत्र के मुरादाबाद मार्ग स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास रविवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रोडवेज बस व पिकअप की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। इस दौरान करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा। वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पांच को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
रविवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रोडवेज की अनुबंधित बस सवारी लेकर मुरादाबाद जा रही थी। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। रोडवेज बस जब मुरादाबाद बाईपास रोड पर सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास पहुंची, तो सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में पिकअप में सवार चालक बिंटू निवासी गांव सराय ज्वालापुरी थाना कुढ़फतेहगढ़, प्रेमपाल व उसकी पत्नी रामवती निवासी गांव बरखेड़ा थाना शाहबाद जिला रामपुर व हाजी अशफाक निवासी गांव बरखास थाना बिलारी जिला मुरादाबाद घायल हो गए।
रोडवेज बस में सवार महिला रीना देवी, उसकी तीन वर्षीय पुत्री नैना व तीन माह का पुत्र सूर्या निवासी काशीपुर उत्तराखंड, भूरे निवासी नूरिया सराय संभल घायल हो गए। मौके पर पहुंचे व्यापारी अंकुर अग्रवाल ने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उपचारित कर सीएचसी ले गए। गंभीर हालत में भूरे, प्रेमपाल, बिंटू, हाजी अशफाक, रामवती को हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ गोपाल सिंह, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह भी हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन
पिकअप की खिड़की तोड़कर चालक निकाला बाहर
हादसे में पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक पिकअप में फंस गया। आसपास के लोग जमा हो गए। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों ने किसी तरह से पिकअप की खिड़की व बॉडी को तोड़कर चालक को बाहर निकाला।
हादसे के बाद रोडवेज चालक गायब
चंदौसी। मुरादाबाद मार्ग पर रोडवेज बस व पिकअप की टक्कर के बाद रोडवेज चालक मौके से गायब है। परिचालक के मुताबिक उसके भी चोट लगी है। पर वह न तो अस्पताल पहुंचा और न ही मौके पर दिखाई दिया।
आधा घंटा लगा जाम, पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया
बाईपास रोड पर हादसे में रोडवेज व पिकअप की टक्कर हो गई। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इससे आवागमन प्रभावित हो गया और बाईपास रोड पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त रोडवेज अनुबंधित बस और पिकअप को हटवाया। इस दौरान वाहनों की लाइन लगी रही। वाहनों को हटवाकर पुलिस ने यातायात सामान्य कराया। वहीं अन्य यात्री अपनी सुविधानुसार अन्य वाहनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।