फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Roads were submerged due to rain, the temperature dropped by seven degrees

झमाझम बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न, तापमान सात डिग्री गिरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Roads were submerged due to rain, the temperature dropped by seven degrees
संभल। रविवार को मूसलाधार बारिश होने से पूरा शहर जलमग्न हो गया। मूसलाधार बारिश ने गर्मी से तो राहत दी है, लेकिन पूरे दिन की बारिश से जगह-जगह जलभराव होने पर लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश से नगर पालिका के नालों की सफाई के दावे फेल नजर आए। बारिश के दौरान नालों का पानी सड़कों पर बहने लगा।
विज्ञापन

रविवार की तड़के चार बजे से बारिश शुरू हुई। जिससे दोपहर तक तापमान सात डिग्री गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस रिकोर्ड किया गया। जबकि शनिवार की शाम तक यह तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अचानक तापमान में गिरावट से मौसम में ठंडक महसूस की गई।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर ज्यादा बारिश होने से कई स्थानों पर दो से ढाई फीट तक जलभराव रहा। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह समस्या जिला अस्पताल, कृष्णा मार्केट, शंकर चौराहा, सरथल चौकी, अस्पताल चौराहा, रोडवेड स्टेशन व अन्य कई मोहल्लों में नजर आई। इससे नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए। बेहतर जलनिकासी न होने से ही जलभराव के हालात बने। बारिश रुकने के करीब एक घंटे बाद तक सड़कों पर पानी नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस घंटे ठप रही बिजली, ग्रामीण इलाके में देर रात तक नहीं पहुंची बिजली
संभल। रविवार की सुबह से बारिश होने के साथ ही बिजली भी गुल हो गई। करीब दस घंटे शहरी क्षेत्र में बिजली ठप रही। दो से तीन बजे के बीच पांच से दस मिनट के लिए बिजली आपूर्ति की गई। इसके बाद फिर गुल हो गई। शहरी क्षेत्र के लोगों के इन्वर्टर भी बंद हो गए। ग्रामीण इलाके में शहरी क्षेत्र से भी बुरा हाल रहा। सुबह से देर रात तक गांवों में बिजली आपूर्ति नहीं की गई। जिससे ग्रामीण भी परेशान नजर आए।

मंडी समिति में आढ़तियों का धान भीगा
संभल। मंडी समिति में पिछले 20 दिनों से धान की खरीद आढ़ति जमकर कर रहे हैं। इस समय काफी धान मंडी में खुले आसमान के नीचे लगा था। रविवार की सुबह से शाम तक हुई बारिश के दौरान धान भीग गया। जो धान भीगा है वह बंसती व अन्य प्रजाति का अच्छा धान है। जो 2300 से 2800 रुपये तक की खरीद की गई है। जिससे आढ़तियों ने नुकसान होने की बात कही है। वहीं सरकारी क्रय पर कुछ क्विंटल धान की खरीद की गई है। जिसको कवर कर रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed