फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   road problem in sambhal

संभल-हसनपुर मार्ग के निर्माण की धीमी गति पर एसडीएम ने जताई चिंता, लिखा पत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
road problem in sambhal
संभल। संभल उप जिलाधिकारी ने संभल-हसनपुर मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य की सुस्ती को लेकर विश्व बैंक मुरादाबाद खंड के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है। जिसमें सड़क निर्माण कार्य की चल रही सुस्त गति को लेकर चिंता व्यक्त की है। साथ ही गड्ढे व उड़ती धूल से जनहानि का अंदेशा जताया है। मंगलवार को लिखे पत्र में उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने कहा है कि संभल से बहजोई और हसनपुर जाने वाला मार्ग बेहद ही जर्जर हालत में है। बड़े और गहरे गड्ढे लोगों के लिए परेशानी बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे आम जनता में रोष है। खराब मार्ग की हालत को देखते हुए हादसे होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता। कहा है कि इस मार्ग का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। जबकि संभल से बहजोई, अलीगढ़ व अन्य बड़े शहरों के लिए काफी वाहनों का आवागमन है। इस जर्जर मार्ग के चलते परेशानी का सामना करना पड़ता है। उप जिलाधिकारी ने आम लोगों के लिए उड़ती धूल को भी खतरनाक बताया है। कहा है कि इस धूल से लोगों की सेहत पर खराब असर पड़ेगा। इसलिए इस मार्ग के निर्माण को तेज गति से कराएं। मालूम हो इस मार्ग पर गहरे और बड़े गड्ढों को लेकर अमर उजाला ने भी प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। संभल के चौधरी सराय से पक्का बाग तक बड़े और गहरे 300 करीब गड्ढे मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed