फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Road made of fake cement uprooted

Sambhal News: नकली सीमेंट से बनाई गई सड़क उखड़ी

Tue, 11 Jun 2024 04:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 11 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Road made of fake cement uprooted
फोटो
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष बोले-सड़क निर्माण में लगाया था नकली सीमेंट, इसलिए उखड़ी, अब फिर से ठेकेदार से डलवा रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसी। सिरसी पुलिस चौकी के सामने से डाकखाने तक 10 लाख 840 रुपये की लागत से बनी सीसी रोड उखड़ गई। इस पर नगर पंचायत के अध्यक्ष कौसर अब्बास ने संज्ञान लिया। जिस पर अब सड़क फिर से बनाई जा रही है। मालूम हो कि सिरसी पुलिस चौकी से डाकखाने तक करीब 150 मीटर सड़क काफी खराब थी। गड्ढे होने की वजह से सड़क पर जलभराव रहता था। जनवरी में सीसी रोड का निर्माण कराया गया, जो तीन महीने में ही उखड़ने लगा। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष को जानकारी दी गई। जांच कराने में गुणवत्ता बेहद ही खराब मिली। इसलिए सड़क को दोबारा से बनवाना शुरू किया है। इस बार सड़क पर करीब चार इंच मोटाई में सामग्री डाली जा रही है। नपं अध्यक्ष ने बताया कि जो सीसी सड़क पड़ी थी, उसमें नकली सीमेंट पड़ा हुआ था। जिस वजह से सड़क तीन महीने में उखड़ने लगी। अब इसे दोबारा बनवाया जा रहा है। इसके बाद भी जांच कराई जाएगी। यदि गड़बड़ी निकली तो आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed