फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Road construction work has stopped for 20 days, people are troubled by soil and concrete

20 दिन से रुका है सड़क का निर्माण कार्य, मिट्टी और कंकरीट से लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Road construction work has stopped for 20 days, people are troubled by soil and concrete
चंदौसी। चंदौसी से रीठ बाजार के चौड़ीकरण का कार्य अक्तूबर माह में शुरू हो गया था, अब करीब 20 दिन से काम रुका है। तहसील मुख्यालय से मार्ग जुड़ा होने के कारण 36 गांवों के लोगों का रोजाना आवागमन रहता है। मार्ग पर धूल, मिट्टी और कंकरीट से लोगों को खासा परेशान होना पड़ता है। धूल-मिट्टी से बचाव के लिए पानी छिड़काव भी नहीं कराया जा रहा।
विज्ञापन

चंदौसी से रीठ बाजार तक 21.5 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण व निर्माण कार्य प्रस्तावित है। अक्तूबर 2021 में इस कार्य का शिलान्यास किया गया और कार्य शुरू करा दिया है। पांच माह में ठेकेदार अभी तक सड़क का चौड़ीकरण ही करा पाया है। सड़क की दोनों साइड एक-एक मीटर बढ़ा दी गई है। चंदौसी से गांव जारई तक चौड़ीकरण अभी बाकी है। इसके बाद ठेकेदार ने काम रोक दिया है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर करीब 36 गांव हैं। इन गांवों के लोगों का इसी मार्ग से होकर बाजार, तहसील, ब्लॉक के कार्य के लिए रोजाना तहसील मुख्यालय चंदौसी आना पड़ता है। सड़क चौड़ीकरण के कारण दोनों साइडों में कंकरीट व पत्थर बिखरे पड़े हैं। दोपहिया वाहनों के आवागमन में खासी दिक्कत होती है। पत्थर व कंकरीट पर फिसल कर गिर जाते हैं। आए दिन लोग चोटिल होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस संबंधी रोगियों की बढ़ रही परेशानी
यह मार्ग करीब दस गांव के बीच से होकर जाता है। पिछले पांच माह से गांव में बुजुर्ग व सांस रोगियों को रोजाना धूल मिट्टी का सामना करना पड़ रहा है। काम बंद है। न तो पानी का नियमित छिड़काव हो रहा है और न ही धूल मिट्टी उड़ने से रोकने के लिए अन्य कोई उपाय हो रहे हैं। जिससे सांस के रोगियों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
रीठ-बेरनी-चंदौसी मार्ग से होकर तहसील चंदौसी से जुड़ने वाले गांव:
कुढ़फतेहगढ़। गांव बहोरनपुर, टोडकपुर, रीठ, मुमरेजपुर, गुरसरी, जहांगीरपुर, धर्मपुर रत्ता, मल्हपुर, ढडौला, पैगारफातपुर, मैनपुरी, दियौरा खास, बिचैटा, काजीवाला, मिलक, धूमनगर, कुढफतेहगढ़, मिठनपुर मौजा, बौंडा फिरोजपुर, बेरनी, सोतीपुरा, सराय ज्वालापुरी, रतनपुर, राजथल, खनुपुरा, लच्छमपुर, लखनेटा, बाबेपुर ,कोकावास, नवादा, मैथरा, जगदीशपुरी, भीकनपुर, मोहम्मद नगर कस्बा, गनेशपुर, जारई आदि रहे।

चुनाव के कारण कुछ समय से काम बंद हो गया था। अब जल्द ही फिर से काम शुरू कराया जाएगा। कुछ जगह चौड़ीकरण की गिट्टी डालने का काम रह गया था। उसे गुरुवार से शुरू कराया गया है।
भगत सिंह, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed