फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ritayard steshan master ki hatya

रिटायर्ड स्टेेशन मास्टर की ईंट से कुचल कर हत्या

Sat, 25 Nov 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 25 Nov 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
ritayard steshan master ki hatya
मृतक भूपसिंह का फाइल फोटो - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
क्षेत्र के एक गांव के निकट जंगल में गन्ने के खेत के निकट रेलवे से रिटायर्ड स्टेशन मास्टर की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी गई। खेत मालिक की सूचना पर जंगल में पहुंची पुलिस ने मृतक की आईडी के आधार पर परिजनो को सूचित किया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव फरीदपुर के एक किसान ने पुलिस को सूचना दी कि कस्बा बबराला के निकट उनके खेत से गुजरने वाले रास्ते के किनारे एक शव पड़ा है। सूचना पर शुक्रवार की दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार व बबराला चौकी प्रभारी सचिन बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से मृतक का एक बैग में जिसमें एक सोने की चैन, रिंग व अन्य कागजात मिले। चेहरे को ईंटों से कुचलने की कोशिश की गई। गले में बेल्ट बंधी मिली। आईडी के आधार पर शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन


तकरीबन ढाई बजे परिजन मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरा गया। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम भूपसिंह  (61) जो बुलंदशहर  के थाना नरौरा क्षेत्र के गांव नगला नवीपुर खेड़िया के रहने वाला थे। पिछले वर्ष 31 दिसंबर को रेलवे से स्टेशन मास्टर के पद से रिटायर हुए थे। मृतक के बूटे बालकिशन के अनुसार लगभग एक सप्ताह पूर्व बरेली शहर स्थित अपने प्लॉट पर मकान बनवाने के लिए घर से गए हुए थे। वह गुरुवार की शाम को ट्रेन से बरेली से लौट रहे थे।इस संबंध में उनकी फोन से हुई थी लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचे और मोबाइल भी बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed