{"_id":"61e07c6d92368b54211d7122","slug":"risk-of-accidents-due-to-open-manhalls-of-the-city-chandausi-news-mbd41594549","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के खुले मेनहालों से हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के खुले मेनहालों से हादसों का खतरा
विज्ञापन
चंदौसी। शहर में कई स्थानों पर खुले मेनहाल हादसों को दावत दे रहे हैं। इन मेनहालों में रात को अंधेरे के समय वाहन चालक व पैदल नागरिकों गिरकर अक्सर चोटिल होते रहते हैं। शिकायतों के बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने खुले मेनहालों पर ढक्कन लगाने की सुध नहीं ली है। जिससे शहरवासियों में नगर पालिका के विरुद्ध रोष व्याप्त है।
नगर के हनुमानगढ़ी, घटलेश्वर गेट, गणेश कॉलोनी, कागजी मोहल्ला, सीकरी गेट, जारई गेट, पजाया, वारिस नगर, मोहल्ला लक्ष्मण गंज सहित अन्य स्थानों पर मेनहाल खुले पड़े हैं। बारिश के होने के बाद सड़कों पर जलभराव होने पर हादसे का डर और भी हो जाता है, जिसमें सड़क पर खुले मेनहाल नजर नहीं आते हैं। तीन दिन पूर्व सीता रोड पर मेनहाल में बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया गया था। हादसे के बाद आसपास के दुकानों ने खुले मेनहाल के पास बोर्ड रख दिया था, ताकि कोई अन्य हादसे का शिकार न हो सके।
शहर में खुले मेनहालों की जानकारी ली जा रही है। नगर पालिका के कर्मचारियों से शीघ्र ही इन मेनहालों पर ढक्कन लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
राजकुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, चंदौसी।