{"_id":"604d15f48ebc3ec39c36c782","slug":"ripped-out-of-pocket-after-hitting-a-bike-chandausi-news-mbd382836039","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से टक्कर मार दुकानदार को गिराया, फिर जेब से निकाल लिए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से टक्कर मार दुकानदार को गिराया, फिर जेब से निकाल लिए रुपये
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के फव्वारा चौक पर बाइक सवार उचक्कों ने दुकानदार को टक्कर मार दी। उसे उठाने के दौरान एक उचक्के ने जेब में रखी सात हजार की नकदी निकाल ली। दुकानदार के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने उचक्के को दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।
सुभाष रोड स्थित भगवंत नगर निवासी जोगेंद्र कुमार की फव्वारा चौक पर दुकान है। शनिवार की दोपहर एक बजे जोगेंद्र कुमार घर से दुकान आ रहे थे। तभी फव्वारा चौक के पास बाइक सवार दो उचक्कों ने दुकानदार के पैर में टक्कर मार दी।
इससे दुकानदार सड़क पर गिर पड़ा। बाइक सवार एक उचक्के ने दुकानदार को उठाते वक्त जेब से सात हजार की नकदी निकाल ली। इसके बाद उचक्का भागने लगा। दुकानदार के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने दौड़कर उचक्के को धर दबोचा और मारपीट कर उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए उचक्के ने अपना नाम नसीम निवासी पहाड़ी गंज नई बस्ती मुरादाबाद बताया। जबकि उचक्का का साथी बाइक लेकर फरार हो गया। घटना की तहरीर दुकानदार ने कोतवाली में दी है।