{"_id":"63110633c0f00748ed3414ec","slug":"ring-road-will-be-built-the-city-will-end-jam-chandausi-news-mbd439715768","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनेगी रिंग रोड, शहर से खत्म होगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनेगी रिंग रोड, शहर से खत्म होगा जाम
विज्ञापन
शहरी इलाकों में सुगम यातायात और विकास को गति देने के लिए महायोजना-2031 प्रस्तावित है। महायोजना के पहले चरण में मुरादाबाद-आगरा हाईवे के दोनों टी-प्वाइंटों को रिंग रोड से जोड़ा जाएगा। इसके अस्तित्व में आने से भारी वाहन आबादी के बीच से नहीं निकलेंगे। लोगों को जल्द महायोजना के मूर्तरूप लेने की उम्मीद है।
चंदौसी में महायोजना-2031 लागू प्रस्तावित है। अनुमानित आबादी के हिसाब से शहर के विकास का खाका तैयार किया गया है। विकास के नक्शे में शहर के मुख्य मार्ग, संपर्क मार्ग और रिंग रोड पर फोकस किया गया है। अभी बदायूं की ओर से वाहन आबादी के बीच से होकर निकलते हैं, इसके अलावा बहजोई और मुरादाबाद की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले वाहनों को भी आबादी से गुजरना पड़ता है। आबादी से भारी वाहनों को दूर रखने और जाम से मुक्ति के लिए महायोजना में रिंग रोड शामिल किया गया है। रिंग रोड की लंबाई करीब 10 किलोमीटर अनुमानित है। रिंग रोड मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे के टी प्वाइंट सिम्स कॉलेज से शहर के बाहर होते हुए दूसरे छोर पर नेशनल हाईवे के टी प्वाइंट ग्रीन चंदौसी पर जाकर मिलेगा।
इन गांवों से होकर गुजरेगा रिंग रोड
रिंग रोड बहजोई रोड पर सिम्स कॉलेज टी प्वाइंट से पूर्व दिशा की ओर चलेगा। यहां से गांव पतरौआ से दक्षिण दिशा में यानी गांव से बाहर की ओर गुजरते हुए कैथल व मई गांव से पहले गुजरते हुए बदायूं रोड पर जिले की सीमा ओएलएफ के पास जाकर मिलेगी। वहां से रिंग रोड आगे बढ़ते हुए पथरा, तारापुर, बाकरपुर बेहतरी गांव के बाहर की ओर से रिंग गुजरते हुए असालतपुर जारई गांव से पहले चंदौसी-कुढ़फतेहगढ़ रोड पर मिलेगी। वहां से रिंग रोड गांव अकबरपुर जमीमा जारई की आबादी के बाहर से गुजरते हुए मुरादाबाद आगरा हाईवे पर चंदौसी ग्रीन टी प्वाइंट पर मिलेगी। इस तरह मुरादाबाद, बदायूं, बहजोई, संभल सभी दिशाओं से आने वाले लोगों को आबादी के बाहर ही रिंग रोड मिलेगी। आबादी व भीड़ से बचने के लिए चारों दिशाओं से रिंग रोड का आसानी से इस्लेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
चंदौसी में दोनों फाटकों पर लगता है लंबा जाम
शहर से मुरादाबाद, बदायूं की ओर जाने के लिए दो फाटक पार करने पड़ते हैं, उधर बदायूं मार्ग पर तीसरा फाटक है। हर समय फाटकों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर में जवाहर रोड से खुर्जागेट पुलिया यहां से गांव पतरौआ होते हुए रिंग से जोड़ा जाएगा। महायोजना में जवाहर रोड पर 30 मीटर चौड़ी प्रस्तावित है। इसके अलावा बहजोई रोड सिम्स कॉलेज टी प्वाइंट, चंदौसी ग्रीन टी प्वाइंट और बदायूं रोड पर ओएलएफ के पास रिंग रोड से शहर को जोड़ा जाएगा।
दो बस व दो ट्रक टर्मिनल बनेंगे
चंदौसी महायोजना-2031 में सड़क, परिवहन व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। ट्रक को रुकने, ट्रांसपोर्ट, निजी बसों के संचालन के लिए दो-दो ट्रक व निजी बस टर्मिनल बनाए जाने प्रस्तावित हैं।
महायोजना-2031 का नक्शा प्रस्तावित है। नक्शे में शहर को जाम व भारी वाहनों से निजात दिलाने के लिए 45 मीटर चौड़ी रिंग रोड शामिल की गई है। महायोजना के अस्तित्व में आते ही शहर को जाम मुक्ति मिल जाएगी। दीवान सिंह, अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र चंदौसी।