{"_id":"5c80321bbdec22143c033ed1","slug":"rights-to-women-well-be-empowering-then-half-populaction","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को भी अधिकार दें, तभी सशक्त होगी आधी आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को भी अधिकार दें, तभी सशक्त होगी आधी आबादी
Thu, 07 Mar 2019 02:18 AM IST
singh singh
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Published by: singh singh
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर के शांति देवी कन्या इंटर कालेज में अमर उजाला अपराजिता के कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। अमर उजाला की ‘अपराजिता 100 मिलियन ऑफ स्माइल्स’ अभियान में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ थीम के साथ जागरूकता का संदेश दिया गया। इसमें कालेज की छात्राओं को महिला हिंसा पर लगाम लगाने के लिए लोगों में जागरूकता लाने की शपथ दिलाई गई। छात्राओं ने शपथ पत्र भरा।
गुन्नौर के शांति देवी कन्या इंटर कालेज अब्दुल कई में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमित कुमार ने कहा कि महिला हिंसा तभी रुक सकती है, जब पुरुष अपनी सोच बदलें और समाज में अपने एकाधिकार को छोड़कर महिलाओं को भी समान अधिकार दें। इसमें छात्राओं ने शपथ पत्र भरकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। इस अवसर पर कक्षा आठ की छात्राओं ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ पर एक गीत प्रस्तुत किया। जिसके बाद शिक्षिका शालिनी अग्रवाल ने कहा कि सभी लोग बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़े। घर और बाहर दोनों स्थानों पर महिलाएं उत्पीड़न का शिकार होती रही हैं। चुप्पी किसी भी मामले का समाधान नहीं है। इसलिए अब इस हिंसा के खिलाफ महिला और पुरुष दोनों को आवाज उठाने का समय आ गया है। इस दौरान शिक्षिका रोशिका रस्तोगी ने भी छात्राओं में सशक्तिकरण को लेकर जोश भरते हुए कहा कि पुरुष महिलाओं को भी अधिकार दें, जिससे देश की आधी आवादी आगे बढ़ कर देश का नाम रोशन करे। प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने कहा कि छात्राएं अपने गांवों मं जाकर जागरूकता अभियान चलाए, जिसमें महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन 1090 और डायल 100 को प्रयोग किसी भी आपात स्थिति के लिए करे। स्वयं को सशक्त करें और समाज का सुदृढ़ बनाए। कार्यक्रम को संचालन मोहम्मद असद ने किया। इस अवसर पर वीरेश कुमार, सुमित यादव, हरि सिंह आदि मौजूद रहे।