फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Reward of 25 thousand rupees wanted in cantor robbery arrested in encounter

कैंटर लूट में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Reward of 25 thousand rupees wanted in cantor robbery arrested in encounter
बनियाठेर थाना की नरौली पुलिस चौकी क्षेत्र के संभल मार्ग स्थित अंजीमगंज तिराहे से पुलिस ने ट्रक में वांछित चल रहा 25 हजार रुपये के इनामी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जिस पर 15 अगस्त को थाना क्षेत्र के संभल मार्ग स्थित सराय सिकंदर के पास आलू से भरा कैंटर लूटने का आरोप था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर की नरौली पुलिस चौकी क्षेत्र में संभल मार्ग स्थित सराय सिकंदर पर निर्माणाधीन पुलिया के पास 15 अगस्त की रात बदमाशों ने आलू से भरा कैंटर लूट लिया था। घटना की रिपोर्ट थाना बनियाठेर में दर्ज कराई गई थी। जबकि पुलिस कैंडर लूट के अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि एक आरोपी पुलिस पकड़ से दूर बना हुआ था। जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह 11.35 बजे थाना पुलिस को सूचना मुखबिर ने सूचना दी कि संभल मार्ग स्थित अजीमगंज तिराहा पर कैंडर का लूट का खड़ा होकर कही जाने को वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस कुछ देर बाद अजीमगंज तिराहा पर पहुंची, तो आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाब ने पुलिस ने भी फायर किया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और थाने ले आई। आरोपी का नाम इकराम निवासी पिपलौती खुर्द थाना हसनपुर जनपद अमरोहा है। पुलिस आरोपी के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed