फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Revolutionary Ram Prasad Bismil's birth anniversary celebrated with pomp

धूमधाम से मनाई गई क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Revolutionary Ram Prasad Bismil's birth anniversary celebrated with pomp
चंदौसी। महापुरुष स्मारक समिति एवं सर्वसमाज जागरूकता अभियान के संयुक्त तत्वावधान में क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती विनायक कालोनी में श्रद्धाभाव से मनाई गई। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने कहा कि बड़े भाई परमानंद को ब्रिटिश शासन द्वारा फांसी देने पर बिस्मिल ने 11 वर्ष की अवस्था में ब्रिटिश शासन को समाप्त कर देश को आजाद कराने का संकल्प ले लिया। इसके लिए पहले हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन का गठन किया। उनके संपर्क में क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद, शहीद भगत सिंह, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह, राजेंद्र लाहिड़ी, राजगुरु, सुखदेव जैसे क्रांतिकारी आए। उन्होंने सात अगस्त 1925 में शाहजहांपुर में इमरजेंसी बैठक बुलाई, जिसमें ब्रिटिश शासन से निबटने को काकोरी स्टेशन पर खजाने से भरी ट्रेन को लूटने की योजना बनी। क्रांतिकारियों ने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में नौ अगस्त 1925 को काकोरी कांड कर ट्रेन से खजाना लूटकर फरार हो गए। इसके बाद बिस्मिल, अशफाक, ठाकुर रोशन सिंह, राजेंद्र लाहिड़ी को काकोरी कांड में फांसी की सजा सुनाई गई। उन्हें 19 दिसंबर 1927 को सुबह छह बजकर 30 मिनट पर गोरखपुर जेल में फांसी दी गई। फांसी के तख्ते पर जाते समय उन्होंने अपनी लिखी लाइन पड़ी- सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है। इस अवसर पर सृष्टि सिंह, बृजेंद्र प्रसाद तिवारी, रश्मि शर्मा, सत्यप्रिया मिश्रा, डा. शिवांगी मिश्रा, किशन सिंह, राम सिंह, हर्ष तिवारी, उत्कर्ष तिवारी, गोपी सिंह, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed