फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Review of the preparations for the twenty-four kosi parikrama at Vansh Gopal Tirth

वंश गोपाल तीर्थ पर चौबीस कोसीय परिक्रमा की तैयारियों की समीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Review of the preparations for the twenty-four kosi parikrama at Vansh Gopal Tirth
वंश गोपाल कल्कि धाम चौबीस कोसीय परिक्रमा फेरी परिक्रमा समिति की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें संभल के 68 तीर्थ और 19 कूपों की चौबीस कोसीय परिक्रमा की अब तक हुईं तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही आगे की रणनीति बनाई गई। तय किया गया कि समय कम है, इसलिए तैयारियों को तेज करके अंतिम रूप दिया जाए। जिससे आयोजन के दौरान कहीं कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

वंश गोपाल कल्कि धाम बेनीपुर चक में आयोजित बैठक में अध्यक्ष जीतपाल यादव ने अब तक हुई तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। समिति के सदस्यों ने इस पर चर्चा की। परिक्रमा मार्ग को लेकर अधिक बल दिया गया। कहा गया कि जहां-जहां भी मार्ग अवरूद्घ है, वहां प्रधान का सहयोग लेकर परिक्रमा से पहले दुरस्त कराया जाए। जिससे तीर्थ यात्रियों को परिक्रमा के दौरान कोई दिक्कत का सामना करना पड़े। मंदिर के महंत स्वामी भगवत प्रिय महाराज ने कहा कि खराब मार्ग को लेकर अधिक बल देने की जरूरत है। क्योंकि दूरदराज से तीर्थ यात्री आते हैं, उनके मार्ग में परेशानी समस्या बन जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि ऐसे स्थानों को चिह्नित करके प्रशासन और संबंधित प्रधान के माध्यम से दुरुस्त कराया जाए। अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा में यह बिंदु अहम रहा। आगे की रणनीति बनाई गई। जिस स्थान पर रात्रि में भक्तों के विश्राम और फिर यात्रा की रवानगी के लिए पंडाल लगना है, उस स्थान को देखा। महंत स्वामी भगवत प्रिय महाराज ने पदाधिकारियों को टेंट लगने की बारे में विस्तार से बताया। रात्रि विश्राम के दौरान अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान विजय शर्मा, मुकेश गोयल, सौरभ त्यागी, विशाल शर्मा, जीतपाल यादव, हरिओम यादव, शोभित शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed