{"_id":"65722eed082820793005b037","slug":"revenue-team-freed-70-bighas-of-pond-land-from-encroachment-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-5638-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: राजस्व टीम ने तालाब की 70 बीघा भूमि कब्जा मुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: राजस्व टीम ने तालाब की 70 बीघा भूमि कब्जा मुक्त कराई
Fri, 08 Dec 2023 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 08 Dec 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
असमोली (संभल)। गांव इकरोटिया के जंगल में बृहस्पतिवार को राजस्व टीम ने तालाब की करीब 70 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। खेत से फसल को जुतवाकर जेसीबी से चारों ओर पुख्ता डोल बांध दी गई है। दोबारा कब्जा करने की स्थिति में सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई है।
असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव इकरोटिया के प्रधान पति जाकिर ने इस मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी से की थी। कहा था कि गांव के जंगल में तालाब की 7.014 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा है। हालांकि इसके कुछ हिस्से पर तालाब है। लेकिन ज्यादा हिस्से पर अवैध कब्जा करके पड़ोसी खेत स्वामी फसल उगा रहे हैं। प्रशासन ने इसके लिए टीम गठित की। बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक सतीश यादव के नेतृत्व में लेखपाल सचिन गुप्ता, स्पर्श गुप्ता और उपकार त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अवैध कब्जा को ध्वस्त कराया। राजस्व निरीक्षक सतीश यादव ने बताया कि अवैध कब्जा को हटवाया गया है। दोबारा कब्जा न करने की हिदायत भी दी है। तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने बताया कि इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी अवैध कब्जे हटवाए गए हैं। सबसे ज्यादा चकरोड को लेकर समस्या है, इन पर हुए अवैध कब्जा को सख्ती से हटवाया जा रहा है।