फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Revenue department team arrives to investigate the incident

Sambhal News: हादसे की जांच करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम

Sun, 25 Oct 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 25 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Revenue department team arrives to investigate the incident
सौंधन। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव गंगहेटा में शुक्रवार की दोपहर हुए हादसे की जांच करने के लिए राजस्व विभाग की टीम शनिवार को पहुंची। पीड़ित ग्रामीणों से हादसे की जानकारी ली। यह हादसा उस समय हुआ था जब गांव गंगहेटा निवासी मनवीर ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाजरे के पूले भरकर घर जा रहे थे। जैसे ही सिसौना मार्ग पर पहुंचे तो हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बाजरे के पूलों में आग लग गई। इसमें ट्रैक्टर चालक मनवीर, हरवेश, मनवीर की पत्नी ममता और ओमवीर भी झुलस गए। अब इनकी हालत में सुधार है।इसी क्रम में कानूनगो आरिफ रजा और लेखपाल जयवीर ने गांव पहुंचकर पीड़ितों से घटना की जानकारी ली है और नुकसान का आकलन किया है। प्रशासन ने पीड़ितों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। वहीं, दूसरी ओर ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की है। कानूनगो ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट बनाकर जल्द ही तहसील में सौंप दी जाएगी। इसके बाद उच्च अधिकारी निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed