फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Retired staff nurse got the woman aborted at home death due to deteriorating condition

लापरवाही: चंदौसी में रिटायर्ड स्टाफ नर्स ने घर पर कराया महिला का गर्भपात, हालत बिगड़ने पर मौत

Fri, 09 Dec 2022 03:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 09 Dec 2022 03:43 PM IST
सार

आरोप है कि सात दिसंबर की शाम को रिटायर्ड स्टाफ नर्स ने घर ही संचालित क्लीनिक में अनीता का गर्भपात करा दिया और इसके बाद घर भेज दिया। लेकिन अनीता की हालत में सुधार नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Retired staff nurse got the woman aborted at home death due to deteriorating condition
मृतक महिला का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिटायर्ड स्टाफ नर्स ने आवास विकाक कालोनी में घर पर संचालित क्लीनिक में ढाई माह की गर्भवती महिला का गर्भपात करा दिया। हालत बिगड़ने पर दो दिन के बाद क्लीनिक पर ही महिला की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया तथा पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम को भेजा तथा नोडल अधिकारी क्वैक्स डॉ. विश्वास अग्रवाल मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव बलकरनपुर निवासी संतोष कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात दिसंबर को वह अपनी पत्नी अनीता की डिलीवरी (ढाई माह का गर्भपात) कराने के लिए सीएचसी चंदौसी गया था। वहां उन्हें रिटायर्ड स्टाफ नर्स ओमवती देवी मिली। स्वयं को रिटायर्ड स्टाफ नर्स बताया तथा घर पर ही उसकी पत्नी की डिलीवरी कराने की बात कही। आरोप है कि सात दिसंबर की शाम को रिटायर्ड स्टाफ नर्स ने घर ही संचालित क्लीनिक में उसकी पत्नी अनीता का गर्भपात करा दिया। इसके बाद घर भेज दिया। पर उसकी पत्नी की हालत में सुधार नहीं हुआ। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी की तबियत और भी अधिक खराब हो गई। शुक्रवार की सुबह फिर से आवास विकास में स्टाफ नर्स के क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। वहां उसने दो इंजेक्शन लगाए और दवाई भी दी। उसके बाद पत्नी अनीता की हालत और बिगड़ गई। आरोपी एएनएम वहां से उसकी पत्नी को चंदौसी के एक निजी अस्पताल में लेकर गई। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ दीपक तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार पंवार मौके पर पहुंच गए और शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर नोडल क्वैक्स अधिकारी  क्वैक्स डॉ. विश्वास अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की। मृतका के पति संतोष ने पुलिस को तहरीर देकर रिटायर्ड एएनएम के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

रिटायर्ड एएनएम ने घर पर ही मृतका का गर्भपात कराया था। दो दिन बाद उपचार के दौरान महिला की मौत हुई है। मृतका के पति ने तहरीर दी है तथा स्वास्थ्य विभाग को भी सूचना दी गई। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -दीपक तिवारी, सीओ चंदौसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed