फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Retired roadways employees warned of fierce agitation

Sambhal News: समारोह पूर्णक सम्मानित किए गए प्रजापति समाज के सात सौ मेधावी छात्र-छात्राएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Retired roadways employees warned of fierce agitation
बहजोई। श्री दक्ष प्रजापति जयंती के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह कर प्रजापति समाज के सात सौ मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस बीच मेधावियों को प्रमाण पत्र व शील्ड दिए गए। मुख्य अतिथि व वक्ताओं की ओर से बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 11 बजे करीब नगर के डीआर रिसॉर्ट परिसर में जिला स्तरीय प्रजापति महासभा के बैनर तले प्रजापति समाज सेवा समिति की ओर से पांचवा मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह की शुरूआत हुई। मेरठ से आए मुख्य अतिथि दारा सिंह प्रजापति समेत अन्य पदाधिकारियों ने महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्प अर्पित किए। मुख्य अतिथि समेत जिलाध्यक्ष सोमपाल प्रजापति, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश प्रजापति आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए समाज के बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया।
विज्ञापन

कहा कि शिक्षा से ही समाज की तरक्की संभव है। अभिलाषा प्रजापति ने कहा कि किसी भी समाज को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं की सहभागिता होती है। इसलिए समाज के उत्थान के लिए महिलाओं को आगे आना चाहिए। कहा कि सभी को चाहिए कि वह अपने माता-पिता व गुरू जनों को साथ लेकर चलें। संस्थापक जयराम प्रजापति ने बताया कि समारोह में प्रजापति समाज के सात सौ मेधावियों को प्रमाण-पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इनमें हाईस्कूल, इंटर मीडिएट, बीटेक, जीएनएम, बी फार्मा व डी फार्मा आदि के 325 छात्र व 375 छात्राएं शामिल रहे। अध्यक्षता संरक्षक मास्टर सियाराम ने व संचालन जिला महासचिव ओमप्रकाश प्रजापति ने किया। इस बीच अमरोहा के अतरासी निवासी यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता पाने वाले सौरभ प्रजापति समेत संरक्षक बीएल वर्मा, पालिकाध्यक्ष बहजोई राजेश शंकर राजू, पालिकाध्यक्ष चंदौसी लता वाष्र्णेय, पंचायत अध्यक्ष गुन्नौर खुश्बू प्रजापति, समेत मिंटू प्रजापति, सुरेश, नेमसिंह व बाबूराम प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed