फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Retired roadways employees warned of fierce agitation

Sambhal News: रोडवेज के सेवानिवृत कर्मचारियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Retired roadways employees warned of fierce agitation
चंदौसी। रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की एक बैठक रविवार को रोडवेज परिसर में हुई। जिसमें ईपीएफओ कार्यालय द्वारा विकल्प फार्म पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। वहीं रिटायर्ड कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए निर्धारित सीमा में मैनुअल एवं ऑनलाइन विकल्प फार्म जमा कर दिए गए है।
विज्ञापन

ईपीएफओ कार्यालय द्वारा लगातार टालमटोल किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार भी सांसदों की टीम गठित करके मामले को लंबा खींच रही है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का करोड़ों रुपये ईपीएफओ के पास है। लेकिन कर्मचारियों को प्राप्त नहीं हो रहा है। राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक रावत ने निर्दश दिए कि रिटायर्ड कर्मचारी द्वारा अपने-अपने सांसदों को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस कारण आने वाले दिनों में राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

समय पर सेवानिवृत कर्मचारियों का उनकी पेंशन का हक नहीं दिया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। सभा की अध्यक्षता एससी दुबे तथा संचालन अशोक शर्मा ने किया। सभा में वीरेंद्र सिंह, वनवारी लाल, रामपाल, आनंद पाल, लक्ष्मीपाल, सोहन, नरायन दास, नत्थू सिंह, अविनाश चर्तुवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed