{"_id":"680be60ffec679d8ca030643","slug":"responsibility-of-the-post-of-block-pramukh-handed-over-to-bjp-leaders-son-divya-prakash-sambhal-news-c-204-1-chn1003-119524-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भाजपा नेता के बेटे दिव्य प्रकाश को सौंपी ब्लॉक प्रमुख पद की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भाजपा नेता के बेटे दिव्य प्रकाश को सौंपी ब्लॉक प्रमुख पद की जिम्मेदारी
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या के आरोपी रवि यादव के जेल चले जाने से रिक्त चल रहे ब्लॉक प्रमुख पद की जिम्मेदारी भाजपा नेता के पुत्र दिव्य प्रकाश को दे दी गई। गुलफाम सिंह की हत्या पेट में जहर का इंजेक्शन पेट में घोंपकर कर दी गई थी।
ब्लाॅक प्रमुख पद रिक्त होने पर 29 मार्च को गुन्नौर एसडीएम को पत्र सौंपा गया। जिसके आधार पर अग्रिम आदेशों तक डीएम राजेंद्र पैंसिया ने प्रमुख क्षेत्र पंचायत जुनावई के कृत्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करने के लिए सदस्य वार्ड नंबर 53 के दिव्य प्रकाश यादव को नामित किया गया है।
थाना क्षेत्र के दबथरा हिमंचल गांव के रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलफाम सिंह यादव की 10 मार्च को जहरीला इंजेक्शन पेट में घोंपकर हत्या कर दी गई थी। वहीं हत्या के मुकदमे में ब्लाक प्रमुख रवि यादव का नाम आने पर 25 मार्च को जेल भेज दिया गया था। रवि यादव के जेल चले जाने पर पद रिक्त हो गया था। 29 मार्च को प्रमुख क्षेत्र पंचायत जुनावई के कृत्यों व दायित्वों के निर्वहन करने के लिए क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत अधिनियम की धारा-9क में उल्लेखित व्यवस्था के अनुसार एसडीएम गुन्नौर को नामित किया गया था। शुक्रवार को बीडीओ अखिलेश कुमार ने डीएम के आदेश पर भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव के पुत्र दिव्य प्रकाश यादव को ब्लॉक प्रमुख पद की पत्र सौंपा।