फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Residents of Satule Nagar are forced to pass through dirty water

गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं सतूले नगर के बाशिंदे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Residents of Satule Nagar are forced to pass through dirty water
बहजोई। नए बने नाले ऊंचे होने से मोहल्ले की नीची नालियों में गंदा पानी एकत्र होकर सड़कों पर फैल रहा है। इससे मोहल्ले के करीब पचास घरों में रह रहे लोगों को सड़क पर बने गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। मोहल्ले वालों की ओर से कई बार नगर पालिका परिषद समेत कलक्ट्रेट पर शिकायत की गई है। बावजूद इसके अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। मामला नगर के मोहल्ला पजाया रोड स्थित सतूले नगर का है।
विज्ञापन

सतूले नगर निवासी महिला रेखा का कहना है कि सालभर से अधिक समय हो गया है, सड़क पर गंदे पानी का जमाव रहता है। आवागमन में मुुश्किल आती है। गुरुवार को कॉलोनी में पहुंचे डीएम से भी मोहल्ले में गंदा पानी भरे होने की शिकायत की गई है। वहीं पूनम, माला व सीमा का कहना है कि मोहल्ले की सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से बीमारी का खतरा बना रहता है। साथ ही मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ रहा है। पालिका समेत प्रशासनिक अधिकारी ध्यान दें तो मोहल्ले वालों को समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

सतूले नगर में सड़क व नाली निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया आदर्श आचार संहिता के चलते प्रभावित है। आचार संहिता हटते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और मोहल्ले में सड़क व नाली निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश चंद्र बादशाह, पालिकाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, बहजोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed