{"_id":"61897480c39e237eff5d7d77","slug":"report-sent-to-dm-for-action-against-absent-40-blos-sambhal-news-mbd4087974119","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित 40 बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित 40 बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत रविवार को बूथों पर अनुपस्थित मिले 40 बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। इसमें 15 संभल विधानसभा क्षेत्र के हैं तो 25 असमोली विधानसभा क्षेत्र के हैं।
तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरा करने वाले युवाओं के साथ ही अन्य छूटे लोगों का नाम निर्वाचक नामावली में बढ़ाने व घटाने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। हर रविवार को विशेष कैंप का आयोजन किया जाता है। इस दिन कोई भी व्यक्ति अपने बूथ पर जाकर अपना नाम घटा, बढ़ा व संशोधित करा सकता है, लेकिन इस महत्वपूर्ण कार्य को भी बीएलओ गंभीरता से नहीं ले रहे है।
रविवार को जिलेभर में विशेष मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। अफसरों ने इसका निरीक्षण किया। सिरसी में उपजिलाधिकारी ने खुद ही गैर हाजिर बीएलओ को फोन पर फटकार लगाई थी। इसके बाद संभल तहसील क्षेत्र में अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ की सूची तैयार कराई गई। संभल विधानसभा क्षेत्र में 15 और असमोली विधानसभा क्षेत्र में 25 बीएलओ अनुपस्थित रहे। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन
संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को समय से पूरा करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। संभल तहसील के सभागार में सोमवार को तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने निर्वाचन कार्य में लगे सुपरवाइजरों के साथ बैठक की। इसमें संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत सुपरवाइजरों को समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।
तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 2022 से पहले चुनाव आयोग विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चला रहा है। जिसकी शुरूआत सात नवंबर से की गई है। नवंबर माह के सभी रविवारों को यह अभियान बूथ केंद्रों पर चलेगा। इस दौरान लोग अपने बूथों पर पहुंचकर मतदाता पहचान पत्र में संशोधन या अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकेंगे। सभी बीएलओ, सुपरवाइजरों को सख्त आदेश दिए हैं कि वह अपने केंद्रों पर तैनात रहें। इस दौरान अनुपस्थित पाए जाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।