फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report on six in dowry harassment on the order of the court

कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न में छह पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Report on six in dowry harassment on the order of the court
दहेज उत्पीड़न व जान लेवा हमले के आरोप में छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गणेश कॉलोनी निवासी उर्मिला देवी पत्नी वीरेंद्र पाल शर्मा ने अपन पुत्री सरजू की शादी आवास विकास कॉलोनी निवासी नितिन शर्मा के साथ 11 नवंबर 2016 में हिंदू रीति-रिवाज से की थी। शादी के समय मायके वालों ने ससुराल जनों को काफी उपहार दिए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उनकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। शादी के बाद सरजू व नितिन शर्मा को एक पुत्र ओम का जन्म हुआ। सात जुलाई 2021 की रात आठ बजे उनकी पुत्री सरजू को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद 31 मार्च की सुबह 11 बजे सरजू का पति नितिन शर्मा, जेठ जितिन शर्मा, सास सावित्री देवी, जिठानी राशि व दो अन्य लोग उनके घर गणेश कॉलोनी आए। घर में अकेली उनकी पुत्री से गाली-गलौज करने के बाद मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद तमंचा निकाल पुत्री सरजू को जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। उन्होंने अपनी पुत्री को बचाया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराने को तहरीर दी, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद न्यायालय की शरण ले गई। न्यायालय के निर्देश पर कोतवाली में सरजू के पति नितिन शर्मा, जेठ जितिन शर्मा, सास सावित्री देवी, जिठानी राशि व दो अन्य निवासी आवास विकास कालोनी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed