फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report on seven in dowry case

वायरल वीडियो के मामले में पति सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Report on seven in dowry case
चंदौसी। विवाहिता की सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के मामले में पीड़िता का पता लगा दिया। साथ ही पीड़िता की तहरीर पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज व मारपीट के मामले मेें रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

चंदौसी नगर निवासी एक विवाहिता की बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी। वीडियो में महिला ने बेटी पैदा होने पर ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और ससुराल से निकालने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बुुधवार की रात ही पीड़िता के पास पहुंचकर उसकी तहरीर ली। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2014 में शाहनवाज अख्तर से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग करते थे। दो साल बाद बेटी पैदा होने पर ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया। जेठ व ननद कई बार जान से मारने का प्रयास कर चुके हैं। पति व अन्य ससुरालिये दहेज में दस लाख रुपये व कार की मांग करते हैं। पति अप्राकृतिक कुकर्म कर, उसे प्रताड़ित करता हैं। दहेज लाने से मना करने पर आरोपियों ने आठ मार्च को उसे घर से निकाल लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति शाहनवाज अख्तर, जेठ वसीम अख्तर, सईद अख्तर, देवर फरमान अतर, सास, ननद व मुमेरे ससुर काले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

----------
पीड़िता की तहरीर पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।
देवेंद्र कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed