फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   report on 7 person in lickdown in sambhal

लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
report on 7 person in lickdown in sambhal
चंदौसी के मोहल्ला सीकरी गेट में अपने घर के बाहर बैठे लोगों इस अंदाज में पुलिस ने किया अंदर। - फोटो : SAMBHAL
चंदौसी। कोतवाली पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर विभिन्न स्थानों से सात लोगों को हिरासत में लिया है और दो चार पहिया वाहनों से जुर्माना वसूला। बुधवार को लाकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों ने गश्त के दौरान हरीश कुमार निवासी मोहल्ला लोधियान, हैदर अली निवासी लक्ष्मण गंज, ओम सिंह, बिंटू सिंह निवासीगण फड़याई बाजार, रईस निवासी कोटगर्बी संभल, अर्जुन निवासी कच्चा कटरा, फैजान निवासी मोहल्ला कायस्तान को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इन लोगों पर लाकडाउन का पालन न करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा लाकडाउन के दौरान नगर की ट्रांसपोर्ट पर दो चारहिया वाहनों में माल भरा जा रहा था। पुलिस कर्मी दोनों वाहनों को कोतवाली ले आए और वाहनों के स्वामियों से दो हजार रुपये जुर्माना वसूलकर उन्हें छोड़ दिया गया। प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद लाकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

किसी को भी लॉक डाउन में बेवजह सड़कों पर घूमने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पकड़े जाने पर पुलिस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसलिए सभी लोग लाकडाउन का पालन करें और अपने परिवार के साथ घरों में समय व्यतीत करें। आवश्यकता होने पर ही अपने रघरों से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed