फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report of violation of code of conduct on Pinky Yadav and Harendra Singh Rinku

पिंकी यादव और हरेंद्र सिंह रिंकू पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Report of violation of code of conduct on Pinky Yadav and Harendra Singh Rinku
सिंहपुरसानी(संभल)। असमोली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र कुमार और सपा प्रत्याशी पिंकी यादव व उनके समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता की रिपोर्ट दर्ज हुई है। नखासा थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। दोनों प्रत्याशियों ने अलग-अलग गांवों में भीड़ जुटाकर आचार संहिता और कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन किया है। वीडियो के आधार पर भीड़ से समर्थक चिह्ति किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट परमहंस लाल श्रीवास्तव ने सपा प्रत्याशी पिंकी यादव व अज्ञात समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पिंकी यादव ने भीड़ जमा की। यह भीड़ भतावली, चंदावली और बड़ा ताजुद्दीन में एकत्र की गई। इससे आचार संहिता व कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन हुआ। इसी क्रम में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी रिपोर्ट सेक्टर मजिस्ट्रेट रामलखन ने भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र कुमार व अज्ञात समर्थकों के खिलाफ दर्ज कराई है। आरोप है कि निर्धारित संख्या से अधिक झंडी खंभों पर लगाई गईं और भीड़ के साथ चुनाव प्रचार किया गया। दोनों ही प्रत्याशियों के खिलाफ नखासा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed