{"_id":"659f002e04d1981cbd02e65d","slug":"report-of-rape-and-assault-registered-on-the-orders-of-adg-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-6308-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एडीजी के आदेश पर दुष्कर्म व मारपीट का रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एडीजी के आदेश पर दुष्कर्म व मारपीट का रिपोर्ट दर्ज
Thu, 11 Jan 2024 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 11 Jan 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने एडीजी को शिकायती पत्र देकर अपने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर बंधक बनाकर मारपीट व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। एडीजी के आदेश पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने एडीजी बरेली जॉन बरेली को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका विवाह थाना क्षेत्र के गांव निवासी शिवराम के साथ में लगभग 13 वर्ष पूर्व हुआ था। पीड़िता के पति शिवराम ने दूसरी शादी कर ली। जब उसने इसका विरोध किया, तो पीड़िता के ससुराल पक्ष से सास रेशमा, ससुर रामपाल, देवर अनूप व उमेश ने पीड़िता को एक वर्ष तक बंधक बना लिया। पीड़िता के साथ में उसके देवर अनूप व ममेरे देवर उमेश ने दुष्कर्म किया। इसके साथ ही आरोपियों ने पीड़िता को बेरहमी से मारा पीटा। पीड़िता बमुश्किल ससुरालियों के के चंगुल से निकल कर आई। पीड़िता द्वारा पुलिस के उच्च अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए। लेकिन पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं हुई। ससुराल पक्ष के लोग लगातार धमकी दे रहे है, कि अगर तूने कहीं कोई कार्रवाई की, तो तुझे जान से मार देंगे। पीड़िता को ससुराल पक्ष के लोगों से जान माल का खतरा बना हुआ है। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए एडीजे बरेली ने गुन्नौर पुलिस को ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने आदेश के आधार पर पीड़िता की सास रेशमा, ससुर रामपाल, देवर अनूप व उमेश के खिलाफ मारपीट व दुष्कर्म करने की धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया।