फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report of murderous attack on 12 including regional vice president of BJP filed, case against 15-20 unknown

भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष समेत 12 पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज, 15-20 अज्ञात के खिलाफ केस

Wed, 15 Mar 2023 02:30 PM IST
ranjeett ranjeett संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: ranjeett ranjeett Updated Wed, 15 Mar 2023 02:30 PM IST
विज्ञापन
Report of murderous attack on 12 including regional vice president of BJP filed, case against 15-20 unknown
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

संभल। न्यायालय के आदेश पर भाजपा के यूपी पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल समेत 12 नामजद व 15-20 अज्ञात के खिलाफ संभल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप यह है कि इन लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए जानलेवा हमला किया। यह घटना पांच अक्तूबर-2022 की रात दुर्गा कलोनी में हुई।

विज्ञापन

 

संभल कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी निवासी अंशू शर्मा उर्फ बाबा के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय ने सुनवाई की। पत्र में कहा है कि 05 अक्तूबर 2022 की रात को वह अपने भाई के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। घर लौटते समय उनकी कार को भाजपा नेता व उनके साथियों ने पुरानी रंजिश मानते हुए रोक लिया। इसके बाद जानलेवा हमला करते हुए मारपीट की और कोतवाली ले गए। जहां कोतवाली प्रभारी के सामने भी मारपीट की गई।

विज्ञापन

 इसके बाद जानलेवा हमला व अन्य धाराओं में झूठी रिपोर्ट भी दर्ज कराई। बताया कि पीड़ित की पत्नी दीपा शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई थी। पुलिस अधीक्षक से भी कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने राजेश सिंघल, कपिल सिंघल, सार्थक सिंघल, लक्षित सिंघल, ज्येश सिंघल, राहुल शर्मा, सुमित सर्राफ, यशपाल, भूरे सिंह, केश उर्फ रेशू, सोनू चाहल, कुलदीप यादव के अलावा 15-20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed