फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report of murder of laborer filed on fourth day

Sambhal News: मजदूर की हत्या की चौथे दिन दर्ज हुई रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Report of murder of laborer filed on fourth day
जुनावई। बीस फरवरी को मजदूर की हत्या के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर चौथे दिन मौके से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ग्वालियर की जेएमडी कंपनी की ओर से थाना क्षेत्र में बीएसएनएल की फाइबर केबल डालने का काम किया जा रहा है। इस काम में जनपद लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर के मिश्रगांव जमदरी का रहने वाला ओमकार (29), उसका भाई मदन मोहन एवं साले कुलदीप कुमार समेत दस मजदूर लगे हैं। 20 फरवरी को अलीगढ़ जिले के दादों थाना क्षेत्र के ग्राम आटा के रहने वाला राजबहादुर ने सिर पर फावड़ा मारकर ओमकार की हत्या कर दी थी।

साथी मजदूरों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया था। सोमवार को परिजनों के साथ थाने पहुंचे मृतक ओमकार के भाई मदन मोहन पासी ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में कहा कि राजबहादुर 20 फरवरी को मिठनपुर बांध के समीप खाना खा रहे उसके भाई ओमकार से जाति पूछने के बाद गाली गलौज करने लगा। कहने लगा था कि तुम लोगों ने हमारा काम छीन लिया है। इसके बाद उसने हत्या कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सिद्धू ने बताया कि मौके से पकड़े गए आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed