{"_id":"6a08d90be672ff0dcf032c18","slug":"report-of-assault-and-triple-talaq-on-a-woman-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-135466-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: महिला के साथ मारपीट व तीन तलाक की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: महिला के साथ मारपीट व तीन तलाक की रिपोर्ट
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हयातनगर में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को तीन तलाक देने और मारपीट करने के मामले में एसपी के आदेश पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आला हजरत मस्जिद के पास निवासी तरन्नुम ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा रुकद्दीन सराय निवासी फिरोज के साथ हुई थी। शादी में दान-दहेज दिया गया था, लेकिन ससुराल वाले बुलेट बाइक और दो लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
आरोप है कि 10 अप्रैल को वह मायके में थी तभी ससुराल वाले पहुंचे और दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। विरोध करने पर मायके वालों के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान ने बताया कि एसपी के आदेश पर हदीसा, जमाल, सानिया और फैसल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद