{"_id":"66662bc93ead0aec300f07f4","slug":"report-filed-against-three-people-including-two-women-for-dowry-harassment-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-111234-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दहेज उत्पीड़न में दो महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दहेज उत्पीड़न में दो महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संभल। नखासा थाने में बनियाठेर के गांव आटा निवासी प्रेमपाल ने दामाद समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसमें कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी सात वर्ष पहले गांव रसूलपुर सराय निवासी अंकिल के साथ की थी। आरोपी शादी के बाद से ही दहेज के लिए बेटी केा प्रताड़ित कर रहा था। बताया कि 7 जून को आरोपी ने अपनी भाभी और बहन के साथ मिलकर बेटी के साथ मारपीट की और दहेज के रूप में 50 हजार रुपये की मांग की।
बेटी ने विरोध किया तो मारपीट की गई और जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का प्रयास किया। बताया कि उनकी बेटी की हालत बिगड़ी हुई है। उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंकिल, राखी और रानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।