{"_id":"613e53ac8ebc3e494c7e0707","slug":"report-filed-against-nine-people-including-village-headman-in-attempt-to-murder-sambhal-news-mbd4024347167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले के प्रयास में ग्राम प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमले के प्रयास में ग्राम प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरनवीर सिंह पर रास्ते में रोककर जानलेवा हमले करने के मामले में ग्राम पंचायत अडौला माफी के ग्राम प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सरनवीर सिंह के भाई साविंद्र सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के आढ़ौला माफी गांव निवासी सरनवीर सिंह अपने चचेरे भाई जितेंद्र के साथ शनिवार को सोनकपुर की साप्ताहिक बाजार में भैंस खरीदने के लिए गए थे। भैंस न मिली तो घर को लौट रहे थे। गांव से 500 मीटर दूर पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की गई। बंदूक से गोली चलाई गई हालाकि सरनवीर इसमें बाल-बाल बच गए।
पीछे से आ रहे सरनवीर के छोटे भाई साविंद्र सिंह ने मारपीट होती देखी तो शोर मचाया। जिसके बाद आरोपी भाग गए। साविंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में यह भी कहा है कि 86000 रुपये भी आरोपी मौके से लेकर भाग गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर जोगेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, कुलदीप, सुमित, अखिलेश, राजपाल, अनंत, पवन, छोटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी।