फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report filed against hospital operator in case of death of mother and child

जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Report filed against hospital operator in case of death of mother and child
बहजोई। कलक्ट्रेट के सामने मौजूद निजी अस्पताल में रविवार को भर्ती कराई गई गर्भवती महिला की देर शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में क्वेक्स टीम के प्रभारी की तरफ से दी गई तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

बीती 8 मई 2022 को कलक्ट्रेट के सामने मौजूद निजी अस्पताल में भर्ती प्रसूता की शाम को मौत होने पर हंगामें की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। घटना की जानकारी होने पर डीएम ने सीएमओ को निजी अस्पतालों में व्याप्त रोगी सुविधा की जांच कराने का आदेश दिया था। इसक्रम में क्वेक्स टीम के प्रभारी डा. विरास यादव अस्पताल पहुंचकर जांच किए। इसके बाद मिली खामियों के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिए। इस पर पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। दर्ज मामले में डा. विरास ने बताया कि जांच में अस्पताल का पंजीकरण होना नहीं पाया गया। संचालक के अनुसार उन्होंने पंजीकरण के लिए दो सप्ताह पूर्व ऑनलाइन आवेदन किया है, लेकिन अस्पताल लंबे समय से संचालित है। पुलिस के मुताबिक पूरे मामले में निजी अस्पताल संचालकों के खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट, 1956 की धारा 15(2) व 15(3) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed