{"_id":"678bed181c13464c6c0b18f1","slug":"report-filed-against-four-for-luring-a-girl-away-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-118419-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: युवती को बहला फुसलाकर ले जाने में चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: युवती को बहला फुसलाकर ले जाने में चार पर रिपोर्ट
Sat, 18 Jan 2025 11:34 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात आठ बजे घर से युवती को बहला फुसलाकर ले जाने में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी घर में रखे सोने के जेवर व नकदी भी ले गए है। युवती के पिता ने बताया कि बुधवार रात आठ बजे उसकी 18 वर्षीय बेटी को गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर बाइक पर ले गया। गांव के ही तीन लोगों ने भी आरोपी का सहयोग किया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि नईम, गुफरान, अरमान और जर्रार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन