दहेज की मांग पूरी न होने पर तलाक की धमकी देने का आरोप लगाते हुए महिला ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बुधवार को हयातनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायतरीन के मोहल्ला नवादा निवासी इरम ने बताया कि ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर आए दिन उसे प्रताड़ित करते हैं। उसके दो बच्चे भी हैं। पति इरफान दुबई में काम करता है। आरोप है कि ससुराल वाले स्कॉर्पियों की मांग कर प्रताड़ित करते हैं। जेठ, जेठानी व ननद पति से तलाक दिलाने की धमकी देते हैं। पति भी फोन पर तलाक देने की धमकी देता है। कुछ दिनों पूर्व जेठ-जेठानी ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। अब वह मायके में रह रही है। जब खर्च नहीं मिला तो जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने ससुराल वालों से समझौता करा दिया। जिसके बाद वह ससुराल में ही रहने लगी। अब ससुराल वालों ने घर से फिर निकाल दिया। महिला थाने पहुंची और ससुरलियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला के पति इरफान, जेठ दिलशाद, इरशाद, इमरान, जेठानी हुसन, कौसर, इकरा, ननद फरीन और मैसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।