फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report against five including ultrasound center operator in case of fetal sex test

Sambhal News: भ्रूण लिंग की जांच के मामले में अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
Report against five including ultrasound center operator in case of fetal sex test
पुलिस ने दो युवतियों समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एसीएमओ ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

29 मार्च को मोहल्ला चांदनी चौक मार्केट में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर हरियाणा की टीम ने स्थानीय अधिकारियों के साथ मारा था छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
बहजोई (संभल)। भ्रूण लिंग की जांच के मामले में कोतवाली पुलिस ने नोडल अधिकारी, एसीएमओ की तहरीर पर अल्ट्रासाउंड संचालक समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पूरे मामले में दो युवतियों समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला बीते 29 मार्च को मोहल्ला चांदनी चौक मार्केट में संचालित अल्ट्रासाउंड पर हरियाणा की टीम की ओर से स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापेमारी कर भ्रूण लिंग की जांच करते हुए पकड़े जाने का है।
स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी, एसीएमओ डॉ. पंकज कुमार विश्नोई की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते दिनों हरियाणा के फरीदाबाद के सिविल सर्जन को सूचना मिली कि बहजोई में भ्रूण लिंग की जांच की जाती है। इसको लेकर वहां के सीएमओ की ओर से पूरे मामले की हकीकत जानने के लिए फरीदाबाद के पीसी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. मानसिंह के नेतृत्व में बिजेंद्र सिंह लिपिक व रौनक नर्सिंग इंचार्ज एफआरयू समेत जिला चरखी दादरी के उप सिविल सर्जन डॉ. गौरव भारद्वाज व डॉ. संदीप तथा मनुमान डिलीग की टीम बनाई गई और हरियाणा की टीम गर्भवती महिला को बहजोई के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर होने वाली भ्रूण लिंग की जांच के मामले को पकड़ने के लिए बतौर डमी तैयार किया। इसके बाद भ्रूण लिंग की जांच के लिए महिला की बात बहजोई के एक दलाल से हुई और दलाल ने जांच के लिए 21 हजार रुपये का खर्च बताया था। महिला बीते 29 को सुबह बहजोई पहुंची और 21 हजार रुपये देते हुए दलाल के साथ अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंच गई। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भ्रूण लिंग की जांच करने के बाद महिला को लड़का होना बताया गया। इसके बाद हरियाणा की टीम ने मौके पर पहुंचकर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मार दिया। इस बीच डीएम संभल की ओर से गठित टीम में नोडल अधिकारी/ एसीएमओ डॉ. पंकज कुमार विश्नोई, सीएचसी पंवासा के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार व नायब तहसीलदार अनुज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी बुला ली गई। इस बीच जांच पड़ताल के बाद अभिलेखों को कब्जे में लिया गया। बाद में अल्ट्रासाउंड मशीन को सीज कर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया। इसके अलावा दलाल को दिए गए 21 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। वहीं पुलिस ने दलाल समेत अल्ट्रासाउंड सेंटर की दो महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक बुलेट बाइक भी बरामद की गई है। वहीं संचालक व एक अन्य आरोपी मौके से भाग गया। प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां ने बताया कि पूरे मामले मे एसीएमओ की तहरीर पर दलाल नईम निवासी बाग मोहल्ला समेत ऑपरेटर डॉ. टीटू, संचालक संतोष डायग्नोस्टिक सेंटर का मालिक डॉ. कौशल उर्फ अमित तथा दो महिला कर्मचारी मैक्स व हिना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

----
इनसेट
किसी के नाम रजिस्टर्ड नहीं थी अल्ट्रासाउंड मशीन
बहजोई। एसीएमओ डॉ. पंकज कुमार विश्नोई की ओर से तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में यह भी कहा गया है कि सेंटर पर जो अल्ट्रासाउंड मशीन उपयोग में लाई जा रही थी, वह किसी के नाम रजिस्टर्ड नहीं थी। इसके अलावा संतोष डायग्नोस्टिक सेंटर भी पीएनडीटी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed