{"_id":"68584fda3887ace298084454","slug":"remove-the-tajiya-at-the-prescribed-height-so-that-there-is-no-problem-asp-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-123922-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित ऊंचाई में निकालें ताजिये, ताकि न हों कोई दिक्कत : एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित ऊंचाई में निकालें ताजिये, ताकि न हों कोई दिक्कत : एएसपी
विज्ञापन
संभल। मोहर्रम और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। इस संबंध में रविवार को एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने ऐंचोड़ा कंबोह थाने में, जबकि सीओ आलोक भाटी ने हयातनगर थाने में बैठक की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नई परंपरा कहीं न डाली जाए। ताजिये भी निर्धारित ऊंचाई में ही निकाले जाएं, जिससे कोई दिक्कत न हों।
ऐंचोड़ा कंबोह थाने में ताजियेदारों को संबोधित करते हुए एएसपी ने कहा कि बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी प्रेम और सौहार्द के साथ ताजिये निकालें। सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी पोस्ट न डाली जाए, जिससे माहौल खराब हों। यदि ऐसा हुआ तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। इस दौरान थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
दूसरी ओर हयातनगर थाना परिसर में संभल के सीओ आलोक भाटी ने पीस कमेटी के साथ बैठक की। कहा कि कांवड़ यात्रा में भंडारे के आयोजन मुख्य मार्ग से 50 फीट की दूरी पर किए जाएंगे। डीजे तेज आवाज में बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। भंडारे के स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं, ताकि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा सकें। भंडारे में प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल न करें। वहीं, ताजियेदार जुलूस नियमों के अनुसार ही निकालें।
विज्ञापन
इस दौरान थानाध्यक्ष संजीव कुमार, जतिन कुमार, रेनू राठी, अर्पणा बंसल, रितु गिरि, सुभाष चंद्र, अकिंत सैनी, वीरेश प्रजापति, विपिन कुमार आदि रहे।