फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Remembering the seven words of Lord Jesus

प्रभु यीशु के सात वचनों को सुनाकर किया उनको याद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Remembering the seven words of Lord Jesus
संभल के ईसागढ़ स्थित चर्च में प्रार्थना करते मसीह समाज के लोग। - फोटो : SAMBHAL
प्रभु यीशु के सात वचनों को सुनाया
विज्ञापन

गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुइ
संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। गुड फ्राइडे पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। मसीह समाज के लोगों ने इस दिवस को बलिदान दिवस के रुप में मनाते हुए प्रभु यीशु को याद किया। शुक्रवार को नगर के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना कराई गई। पादरी केपी सिंह ने पवित्र बाइबिल से प्रभु यीशु के क्रूस पर चढ़ाए को याद किया। इस दौरान मसीह समाज के लोगों ने प्रस्तुति देकर उन्हें याद किया। प्रभु यीशु के द्वारा दिए गए सात वचन बताए। पहला-हे पिता इन्हें क्षमाकर क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं। दूसरा- मैं तुझसे सच कहता हूं कि आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा। तीसरा-हे नारी देख ये तेरा पुत्र है तब उस चेले से कहा यह तेरी माता है। चौथा-इलोई इलोई लमा शबक्तनी? हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया? पांचवां-मैं प्यासा हूं। छठा-पूरा हुआ। सातवां- हे पिता मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूं। इसी क्रम में प्रार्थना संपन्न हुई।

इस दौरान एंजीलिना, फराह जॉन पाल, जेम्स, जोसफ, अब्राहम, इवांका, विनोद, एग्नस, एस्टर, ऐलिस, सैमुअल, शोभना, जोशुआ, कोयल, निशा, अर्पूणा, एडम, एंडस, एरोन, महबूब, नवीन, चांद, एल्सि, महेंद्र, चमेली, प्रियंका, रोबिट, विशाल, राजेश, बब्लू, आरती, संगीता, अक्षय, मिनाक्षी, मलय, दीप्ती, मोसिज आदि मौजूद रहे। वहीं ईसागढ़ स्थित चर्च में भी गुड फ्राइडे पर प्रार्थना की गई। चर्च के प्रेसटिर इंचार्ज रनजीत सिंह, सेक्रेट्री सुधीर कुमार, रोजलीन व अलका सिंह ने प्रभु यीशु मसीह के क्रूस से सात वचनों पर प्रकाश डाला। साथ ही उनकी शिक्षा व पदचिंहों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान पास्ट्रेट कमेटी के रिबका सिंह, शारिका, जगवीश, जेमस, एसपी दाज, महेंद्र सिंह, रीना पाल, माया एसलाल, प्रमोद, हनी, दयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed