फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Regrets for not giving blood to friend's father raised blood donor group

दोस्त के पिता को रक्त न दे पाने के मलाल में खड़ा कर दिया रक्तदाता समूह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Regrets for not giving blood to friend's father raised blood donor group
चंदौसी। दोस्त के पिता को रक्त न दे पाने के मलाल ने चंदौसी के युवा व्यापारी ने रक्तदाताओं का समूह खड़ा कर दिया। इस समूह को जीवन रक्तदाता संस्था नाम दिया गया है। इसकी शुरूआत 14 दोस्तों ने की थी और अब चार साल में ही समूह के साथ दिल्ली, गाजियाबाद सहित आसपास के छह शहरों में वॉलिंटियर्स जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन

सभी शहरों में समूह के साथ करीब 2500 से अधिक रक्तदाता जुड़े हैं। किसी भी शहर में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर समूह से जुड़े लोग तुरंत रक्त उपलब्ध कराते हैं। समूह से जुड़े युवा रक्तदान कर जीवनदान देने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

चंदौसी निवासी युवा मेडिकल स्टोर संचालक अनुज वार्ष्णेय स्वैच्छिक रक्तदान करते थे। उन्होंने बताया कि करीब दस साल उनके दोस्त के पिता का एक्सीडेंट हो गया था। उस समय चंदौसी में ब्लड बैंक नहीं था। कुछ समय पहले ही वह शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके थे। मुरादाबाद से रक्त की व्यवस्था करने गए थे। वहां से व्यवस्था कर वापस लौटे, तब तक दोस्त के पिता का निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात का बहुत मलाल था कि वह दोस्त के पिता के लिए समय से रक्त की व्यवस्था नहीं करा पाए। साल 2017 में उन्होंने चंदौसी निवासी दोस्तों के साथ समूह बनाने को लेकर चर्चा की। उनके साथ पढ़ने वाले 13 युवक उनके साथ आ गए और उन्होंने जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने का निर्णय लिया और समूह का जीवन रक्तदाता संस्था नाम दिया। अनुज वार्ष्णेय ने बताया कि तभी से सभी रक्तदान करते चले आ रहे हैं, चंदौसी में करीब 200 युवक उनके साथ जुड़ चुके हैं। सभी के नाम, मोबाइल नंबर व ब्लड ग्रुप की सूची तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed