{"_id":"58c996064f1c1b194132a194","slug":"regin-base-material-made-by-sambhal-exporter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब के डिपार्टमेंटल स्टोर में बिकेंगे संभल के आइटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब के डिपार्टमेंटल स्टोर में बिकेंगे संभल के आइटम
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
दीपावली और धनतेरस पर पूजा के लिए गुरूवार को पीतल के बर्तन खरीदतीं महिलाएं।
सऊदी अरब के प्रमुख डिपार्टमेंटल स्टोर अल जाबेर और लाइफ स्टाइल में अब रेजिन मैटेरियल से बने भारतीय आइटम बिकेंगे। संभल के सरायतरीन में रेजिन मैटेरियल से सुंदर और सस्ती कीमत के तमाम सजावटी और दैनिक जरूरत वाले आइटम बनते हैं।
ग्रेटर नोएडा में लगे स्प्रिंग 2017 के दौरान सउदी अरब से संभल और सरायतरीन के निर्यातकों को कुछ आर्डर मिले हैं। इससे संभल और सरायतरीन में हैंडीक्राफ्ट कारीगरों के हाथों को काम मिला है। अब आर्डर का माल पूरा करने की तैयारी शुरू हो गई है।
संभल और सरायतरीन में दो वर्ष पहले रेजिन मैटेरियल का हैंडीक्राफ्ट में इस्तेमाल शुरू हुआ था। इसके बाद इसमें लगातार नए प्रयोग हो रहे हैं। लकड़ी और एमडीएफ बोर्ड का बेस बनाकर रेजिन मैटेरियल से हैंडीक्राफ्ट आइटम तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कीमत कम होने की वजह से इस आइटम को पसंद किया जा रहा है। अभी तक यूरोप और अमेरिका के देशों में रेजिन से तैयार आइटमों की डिमांड थी लेकिन अब सउदी अरब से भी आर्डर मिले हैं।
एक डालर से पांच डालर तक है रेजिन की ज्वैलरी की कीमत
संभल। लकड़ी, मेटल के बेस पर रेजिन से तैयार आर्टिफिशियल ज्वैलरी का एक सेट कम से कम 1 डालर में है जबकि इसकी अधिकतम कीम 5-6 डालर तक है। इसकी डिमांड पूरे वर्ल्ड में है। फैशन ज्वैलरी के निर्यातक कमल कौशल वार्ष्णेय ने बताया कि यूरोप और अमेरिका के देशों में यह ज्वैलरी काफी पसंद की जाती है।
इसमें नित नए प्रयोग हो रहे हैं, जबकि फोटो फ्रेम, यूटिलिटी बॉक्स, डस्टबिन, ज्वैलरी बॉक्स, ट्रे, टी-कोस्टर समेत कई आइटम ऐसे हैं जिनकी रेंज एक से दस डालर के तक है। निर्यातक सुहेल परवेज ने बताया कि हाल में सऊदी अरब के एक बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर से उन्हें रेजिन मैटेरियल से बने बाक्स और ट्रे आदि का आर्डर मिला है।