{"_id":"6855bae03bb7faa008048c77","slug":"recovery-will-be-done-from-kcc-loan-holders-of-more-than-five-lakhs-arrests-have-started-sambhal-news-c-204-1-chn1003-120924-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पांच लाख से अधिक के केसीसी ऋण धारकों से होगी रिकवरी, धरपकड़ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पांच लाख से अधिक के केसीसी ऋण धारकों से होगी रिकवरी, धरपकड़ शुरू
विज्ञापन
जुनावई। पांच लाख से अधिक केसीसी बकायेदारों से रिकवरी किए जाने के लिए डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार की निगरानी में टीम का गठन किया गया है। वहीं शुक्रवार को सुबह दस बजे से बकायेदारों की धड़पकड़ शुरू कर दी। दो बकायेदारों के ट्रैक्टरों को खींच कर चौकी में खड़ा कर दिया गया। वहीं एक ट्रैक्टर स्वामी द्वारा बकाया धनराशि का अंश जमा कर दिए जाने पर 15 दिन की मोहलत देकर छोड़ दिया गया है।
नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह ने जुनावई थाना पुलिस एवं के सहयोग से अलग-अलग गांव बकायेदारों की धरपकड़ की। पुशावली गांव से छह तो एक लुहामई सहित सात बकायेदारों को पकड़ कर थाने लाकर बंद कर दिया है। जबकि पुशावली और लुहामई गांव के एक-एक बकाएदार द्वारा पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि जमा कर दिए जाने पर कुछ दिन की मोहलत पर छोड़ दिया गया। नायब तहसीलदार ने बताया लुहामई एवं दिनौरा गांव के दो ट्रैक्टर स्वामियों पर पांच-पांच लाख से अधिक ऋण की बकाया धनराशि होने पर दोनों ट्रैक्टर खींच कर पतरिया चौकी में खड़े कर दिए गए थे।
एक ट्रैक्टर स्वामी ने एक लाख की राशि जमा कर दी। इसके बाद 15 दिन की मोहलत देकर ट्रैक्टर को छोड़ दिया गया है। जबकि एक ट्रैक्टर के द्वारा धनराशि जमा न करने की दशा में एक ट्रैक्टर कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर टीम में कानूनगो नदीम अहमद, तसलीम अहमद, पीएनबी शाखा से सुशील कुमार, अमीन भुवनेश कुमार, वीरपाल, अनिल कुमार, जमुना सिंह, बुद्धसैन सहित आदि मौजूद रहे।.