फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Recognition of 24 schools canceled

Sambhal News: पंजीकरण कार्य शुरू न करने पर 24 विद्यालयों की मान्यता रद्द

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Recognition of 24 schools canceled
संभल।
विज्ञापन

यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों के पंजीकरण दर्ज न करने पर 24 विद्यालयों की मान्यता रद्द की गई है। यह जानकारी देते हुए बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि शासन की ओर से तय की गई तारीख 11 जुलाई 2023 तक 24 विद्यालयों की ओर से यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों का पंजीकरण दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू न करने को लेकर 24 विद्यालयों की मान्यता रद्द की गई है।
इनमें 15 मदरसे व 11 स्कूल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले के कुल 2353 विद्यालयों को यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों के पंजीकरण से जुड़ा डाटा दर्ज करना था। इनमें मदरसे व मान्यता प्राप्त विद्यालय भी शामिल हैं। बीते दिनों जिले के 50 विद्यालय ऐसे थे, जिनकी ओर से यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों का पंजीकरण दर्ज नहीं किया गया था। इनके लिए 11 जुलाई तक का समय दिया गया था। अब 11 जुलाई तक 26 विद्यालयों ने पंजीकरण से जुड़ा कार्य भी शुरू नहीं किया। इसको लेकर शासन स्तर से इन विद्यालयों की स्वत: मान्यता रद्द की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


जिले के 333 परिषदीय विद्यालयों में होगा रोड सेफ्टी क्लब का गठन

संभल। सड़क सुरक्षा के तहत जिले के 333 परिषदीय विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब का गठन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि इसको लेकर जिले में 133 प्राथमिक व 200 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्लब के गठन को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अध्यक्ष व एक अध्यापक सदस्य सचिव बनाए जाएंगे। इसके अलावा विद्यालय प्रबंध समित के प्रतिनिधि समेत प्रत्येक विद्यालय से दो अभिभावक तथा छह से आठ तक की कक्षा से एक-एक छात्र को सदस्य बनाया जाएगा। बीएसए ने बताया कि रोड सेफ्टी क्लब की ओर से विभिन्न माध्यमों से लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article