फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Reasonable rate vendors upset due to bank's indifference, invoices are not being deposited

बैंक की बेरुखी से उचित दर विक्रेता परेशान, जमा नहीं हो पा रहे चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Reasonable rate vendors upset due to bank's indifference, invoices are not being deposited
असमोली ब्लाक क्षेत्र में उचित दर विक्रेता एक ओर अधिकारियों की सख्ती और दूसरी ओर केनरा बैंक शाखा की बेरुखी से परेशान हैं। उनके चालान जमा नहीं हो पा रहे हैं। कोटेदारों का कहना है कि बैंक शाखा ई-चालान जमा करने से कतरा रही है। जबकि अधिकारी चालान जमा कराने के लिए दवाब दे रहे हैं। बैंक ऑनलाइन चालान जमा करने की बात कहकर कोटेदारों को टरका रहे हैं। इससे खफा राशन डीलरों ने केनरा बैंक के रीजनल मैनेजर को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उचित दर विक्रेताओं को माह सितंबर के वितरण के लिए गेहूं और चावल का आवंटन हुआ है। अंत्योदय कार्डधारकों के लिए चीनी के भी चालान निर्गत हुए हैं। इन्हें असमोली स्थित केनरा बैंक की शाखा में जमा करना है। एक अनुमान के मुताबिक असमोली ब्लाक क्षेत्र में नियुक्त 131 उचित दर विक्रेता एक माह में करीब पंद्रह लाख रुपये तक का ट्रांजेक्शन करते हैं। जिनके पास ऑनलाइन ई-चालान जमा करने के संसाधन हैं, वह अब तक ऑनलाइन चालान जमा कर चुके हैं, जबकि करीब 90 राशन डीलर चालान जमा करने के लिए भागदौड़ में लगे हैं। वितरण का चक्र न टूटे, इसके लिए आपूर्ति अधिकारियों का डीलरों पर दवाब है कि शीघ्र चालान जमा करो या फिर कार्रवाई झेलो।
विज्ञापन

बीते दो दिन से चालान जमा करने के लिए उचित दर विक्रेता बैंक शाखा के चक्कर काट रहे हैं लेकिन चालान जमा नहीं हो पा रहे हैं, उन्हें ऑनलाइन चालान जमा करने के लिए कहा जा रहा है। इससे खफा राशन डीलरों ने केनरा बैंक के रीजनल मैनेजर को पत्र भेजा है। इसमें समस्या का समाधान कराने की मांग की गई है। इस दौरान सुमीर शर्मा, संजीव, रमेश, फरमान, उपदेश गुप्ता, मुनीश, मदनपाल, रामकली, सायदा, रईस आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ सभी डीलरों के पहुंच जाने से समस्या आने की बात सामने आई है। डीलरों को बैंक में एक साथ नहीं जाना चाहिए। क्योंकि एक साथ सभी के चालान जमा हो पाना मुश्किल है। शाखा प्रबंधक से कहा गया है कि वह डीलरों को कोई समस्या न होने दें, उनके चालान जमा करें। -अमित विश्नोई, एलडीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed