{"_id":"603026928ebc3ee90b47dbb6","slug":"ration-dealer-distributed-rotten-wheat-to-students-chandausi-news-mbd380247866","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर ने सड़ा हुआ गेहूं बांटा छात्रों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर ने सड़ा हुआ गेहूं बांटा छात्रों को
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। क्षेत्र के गांव लालपुर में प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को इंचार्ज अध्यापक की उपस्थिति में राशन डीलर ने सड़ा हुआ गेहूं छात्र छात्राओं को बांट दिया। कुछ छात्रों के परिजनों ने गेहूं लेने से इंकार कर दिया और गेहूं के बदले चावल ले गए। शिकायत होने पर इंचार्ज अध्यापक ने गेहूं का वितरण बंद करा दिया।
लॉकडाउन में परिषदीय स्कूलों के बंद होने पर शासन ने बच्चों के मिड डे मिल का सूखा राशन बांटने के निर्देश दिये थे। प्राथमिक विद्यालय लालपुर में शुक्रवार को राशन डीलर बच्चों को गेहूं व चावल का वितरण कर रहा था। गेहूं की स्थिति ज्यादा खराब थी। गेहूं सड़ा हुआ था, काला पड़ने लगा था तथा फफूंद आ रही थी। राशन डीलर और इंचार्ज अध्यापक बच्चों को वही राशन वितरण कर रहा था। इस दौरान छात्रों के अभिभावक छाया देवी, ज्ञानवती, सावित्री ने खराब गेहूं को देख कर लेने से मना कर दिया। वह राशन डीलर से जबरन गेहूं के बदले चावल ले गई। इस मामले की विभागीय अधिकारियों से शिकायत होते ही इंचार्ज अध्यापक ने बच्चों को गेहूं का वितरण बंद करा दिया।
---------
वितरण के दौरान राशन डीलर ने नई बोरी खोली थी, वह खराब थी। उसका वितरण नहीं कराया गया है। जो एक-दो बच्चा खराब गेहूं ले गया था, उसे वापस मंगवाकर अच्छा गेहूं दिलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
संजीव कुमार मौर्य, इंचार्ज अध्यापक प्राथमिक विद्यालय लालपुर।
----------
बच्चों को खराब गेहूं का वितरण नहीं किया जा सकता है। वह मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।
कमल राज, खंड शिक्षा अधिकारी बनियाखेड़ा।