{"_id":"685daadaa75578046506f6e7","slug":"ration-card-holders-are-making-rounds-of-post-offices-to-get-their-aadhaar-cards-amended-sambhal-news-c-204-1-chn1001-121062-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आधार कार्डों में संशोधन कराने के लिए डाकघरों के चक्कर काट रहे राशन कार्डधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आधार कार्डों में संशोधन कराने के लिए डाकघरों के चक्कर काट रहे राशन कार्डधारक
Fri, 27 Jun 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। आधार कार्ड में समस्या होने पर काफी लोगों की राशन कार्डों की ई-केवाईसी नहीं रही है, जबकि ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 30 जून है। ऐसे में काफी लोग आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े होकर बारी का इंतजार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज के समय में आधार कार्ड अपडेट कराना किसी चुनौती से कम नहीं है।
इन दिनों आधार कार्ड में ई- केवाईसी कराने वाले लोगों की डाकघरों पर भीड़ उमड़ रही है। राशन कटने के डर में लोग उमस भरी गर्मी में घंटों डाकघर पर खड़े रहते हैं। आधार कार्ड में संशोधन व बाॅयोमीट्रिक अपडेट कराने के लिए ये लोग डाकघरों के चक्कर काट रहे हैं। आलम ये है कि सुबह सात बजे से लोग भूखे ही डाकघर पर पहुंच जाते हैं। जबकि डाकघर खुलने का समय सुबह दस बजे का है। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से काफी पहले ही लोग सुभाष रोड के मुख्य डाकघर पहुंच गए और खुद ही लाइन लगानी शुरू कर दी। ताकि डाकघर खुलने पर उनका नंबर जल्दी आ जाए। बातचीत करने पर लोगों ने बताया कि मुख्य डाकघर होने के बावजूद भी यहां लोगों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। यहां पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। आरोप लगाया कि आधार कार्ड संशोधन व बनाने वाला डाक कर्मचारी पहले अपने मिलने वालों के काम करता है। ऐसे में दूर दराज से आए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
................
30 जून तक सभी राशन कार्ड लाभार्थियों को ई- केवाईसी करानी जरूरी है। ऐसा न होने पर कार्डधारकों के यूनिट कट सकते हैं। इससे उनके राशन में कटौती हो जाएगी।
ललित कुमार, पूर्ति निरीक्षक
...........
कई बार मुख्य डाकघर के चक्कर लगाने के बाद भी मेरे बेटे के फिंगर अपडेट नहीं किए गए है। गर्मी में परेशान होना पड़ता है।
रेखा
...........
सुबह से मुख्य डाकघर पर बेटी की ई - केवाईसी कराने के लिए पहुंच जाते हैं। यहां अगले दिन आने की बात कहकर परेशान किया जाता है।
मुकेश कुमार
...........
भीषण गर्मी में ई- केवाईसी कराने के लिए मुख्य डाकघर पर सुबह ही पहुंच जाते हैं। यहां भी पहले डाकघर कर्मचारियों के मिलने वालों का काम पहले किया जाता है।
सुरेंद्र कुमार