फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rati Chowdhary will participate in RD Parade at Delhi Rajpath

Sambhal News: दिल्ली राजपथ पर परेड में नजर आएंगी रति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Rati Chowdhary will participate in RD Parade at Delhi Rajpath
चंदौसी (संभल)। एनकेबीएमजी कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स रति चौधरी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर परेड में शिरकत करेंगी। इससे उनके परिवार व महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका रानी अग्रवाल ने बताया कि रति चौधरी बिलारी के गांव नगलिया जट की रहने वाला हैं और चंदौसी के एनकेबीएमजी डिग्री कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। रति के पिता किसान हैं।
विज्ञापन

रति चौधरी दिल्ली के राजपथ पर एनसीसी की टुकड़ी में उत्तर प्रदेश व विश्वविद्यालय बरेली तथा 9 यूपी गर्ल्स बटालियन मुरादाबाद का प्रतिनिधित्व करेंगी। रति चौधरी को आमंत्रण मिलने के बाद से ही महाविद्यालय की शिक्षिकाओं व परिजनों में खुशी का माहौल है। रति को एनसीसी में शामिल होने की प्रेरणा अपने ताऊ बलवीर सिंह से मिली है। बलवीर सिंह भारतीय सेना में सूबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed