फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rape with young lady

तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म और अब कर दिए आपत्तिजनक फोटो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
rape with young lady
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। पड़ोसी युवक पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री और डीजीपी को ट्वीट भी किया है। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि उसके पड़ोसी युवक ने पांच जुलाई 2020 को उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी युवक ने वीडियो बनाई और आपत्तिजनक फोटो लिए। आपत्तिजनक फोटो व वीडियो के माध्यम से आरोपी ब्लैकमेल करने लगा और कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि 12 अप्रैल 2021 को आरोपी ने फिर बुलाया और जब युवती ने जाने से इनकार किया तो आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जो युवती के परिजनों तक भी पहुंचे। युवती का कहना है कि कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस मामले में मुख्यमंत्री और डीजीपी को ट्वीट कर भी शि कायत की गई है। आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed