फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rape

सहेली के भाई ने किया दुष्कर्म, पंचायत ने आठ दिन तक किए शादी कराने के प्रयास, अब रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
rape
संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी के साथ सहेली के भाई ने दुष्कर्म की घटना केे अंजाम दिया। जब किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो होश उड़ गए। मामला जिम्मेदारों तक पहुंचा तो जिम्मेदारों ने किशोरी की शादी आरोपी से कराने का निर्णय लिया। लेकिन आरोपी इसके लिए तैयार नहीं हुआ। घटना के आठ दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी पहली अप्रैल को दिन में मोहल्ले में रहने वाली सहेली के घर गई थी। सहेली और उसके परिजन घर में नहीं थे। सहेली का भाई मौजूद था। उसने बुला लिया और बुरी नीयत से पकड़ लिया। किशोरी के परिजनों का कहना है कि आरोपी ने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिजनों ने बताया कि जब किशोरी तनाव में नजर आई तो जानकारी ली। तब घटना की जानकारी मिली। पहली अप्रैल से आठ अप्रैल तक मोहल्ले के जिम्मेदार लोग शादी कराने का प्रयास करते रहे लेकिन आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। कोतवाली विकास सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिलते ही आरोपी हाशि म के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed